आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग में मानसिक विकारों के प्रति जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा ने बताया कि तनाव, नींद न आना, नशे की लत लगने पर एसएन में इलाज करा सकते हैं। ये उपचार से ठीक हो जाता है। 14416 पर फोन कर 24 घंटे काउंसिलिंग की भी सुविधा है। कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. कश्यपी गर्ग ने भी मानसिक विकारों के बारे में जागरूक किया। डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. विनीत, डॉ. विशाखा, डॉ. रौनक, डॉ. मयंक, डॉ. राशि, डॉ. सलोनी, डॉ. सूरज, डॉ. नगमा आदि मौजूद रहे।