फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विंध्याचल मेले में आगरा की चार ट्रेनों को अस्थायी ठहराव

आगरा। विंध्याचल क्वार नवरात्र मेले में जाने वाले आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने 11 से 26 अक्तूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर आगरा से गुजरने वाली चार ट्रेनों समेत 22 ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 12307 हावड़ा-जोधपुर और 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस का आगरा में ठहराव ईदगाह जंक्शन पर है। दोनों ट्रेनें शाम 7:30 बजे ईदगाह पहुंचकर 7:35 बजे रवाना होती हैं। वापसी में 12308 जोधपुर-हावड़ा और 22308 बीकानेर-हावड़ा सुबह 8:25 बजे ईदगाह पहुंचकर 8:35 बजे रवाना होती हैं। इन ट्रेनों को विंध्याचल में दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। रेलवे ने विंध्याचल में अन्य ट्रेनों के भी अस्थायी ठहराव की घोषणा की है, लेकिन उनका आगरा में ठहराव नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें