अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। उनके घर पर प्रदर्शन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। महासभा ने पांच सूत्री मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। पैदल मार्च में महासभा और वैश्य समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिला और स्कूली छात्र शामिल हुए। उन्होंने पंचकुइंया से सुभाष पार्क तक पैदल मार्च निकाला। उनके हाथों में ज्ञानेश कुमार के सम्मान में वैश्य समाज मैदान में जैसी तख्तियां थीं। पूरे रास्ते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेसियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसमें भाजपा नेता मथुरा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता भी शामिल हुए। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर इस तरह का प्रदर्शन अशोभनीय है। राष्ट्रीय मंत्री शंकर गुप्ता ने सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राकेश कुमार गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद, रोशनलाल सराफ, भगवान रैपुरिया, विनोद कुमार गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. मधुरिमा गुप्ता, शालिनी गुप्ता, नीरा गुप्ता, पदमा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, निशा गुप्ता व अन्य शामिल हुए।