आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 39 बोतलों के साथ तेलंगाना के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि सोमवार रात को जीआरपी कैंट की टीम ने तेलंगाना के वारंगल निवासी दामेरा मुराली और जन्नू रजनीकांत को गिरफ्तार किया है।