फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला, आठ नामजद समेत 11 पर मुकदमा दर्ज

आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के एत्मादपुर मदरा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों युवकों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के गांव मदरा एत्मादपुर निवासी राधेश्याम पुत्र सोमवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरा भतीजा समोद और मनोज पुत्रगण सुखराम सिंह शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के ही छोटू, लोकेश पुत्र रमेश अरविंद पुत्र कृपाल सिंह मनोज पुत्र चरन सिंह रमेश, चरन सिंह पुत्र मोहर सिंह जितेंद्र पुत्र कृपाल सिंह और सौरभ पुत्र शिवराम निवासीगण मदरा एत्मादपुर ने अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में घेर लिया। दबंगों ने दोनों युवकों को जबरन पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर लाठी-डंडों से पिटाई की। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धाराओं में 8 नामजद सहित 2-3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों पक्षों में पुरानी जमीनी विवाद है प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें