फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम के ट्रक से दो छात्र घायल, हंगामा

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 07:52 PM IST

आगरा के आरबीएस इंटर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्र नगर निगम के आरसी कॉम्पैक्टर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। गुस्साए छात्र हंगामा करने लगे, वाहनों का जाम लग गया। हरीपर्वत थाने की पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर छात्रों को शांत कराया। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। घायल हुए बारहवीं के छात्र पवन कुमार ने बताया कि वह साथी अनुज के साथ साइकिल से घर जा रहे थे। ट्रक ने अचानक कट मारा और साइकिल टूट गई। ट्रक का पहिया साइकिल पर चढ़ गया। वह और अनुज बाल-बाल बचे। दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में अब तक तहरीर नहीं दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें