फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंद पड़े कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने जान बचाई

मलपुरा। जारुआ कटरा गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने पटवारी वाले महादेव मंदिर के पास लंबे समय से बंद पड़े कुएं में मादा कुत्ते के दो पिल्ले गिर गए,पिल्लों के कुएं में गिरने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया,जिसमें ग्रामीण छीतर सिंह फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से कुएं में नीचे उतरे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पिल्लों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। दोनों पिल्लों के सकुशल बाहर आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश दुबे ने बताया कि कुआं लंबे समय से बंद है और इसकी स्थिति जर्जर है,काफी समय से बंद पड़ा है,ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से दोनों पिल्लों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें