आगरा विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य कराने पर दो भवन को सील कर दिया। एडीए के प्रवर्तन प्रभारी के मुताबिक, शास्त्रीपुरम में सोनल चाैहान और हरजीत सिंह के भवन को सील कर दिया गया। एडीए की ओर से भवन स्वामियों को मानचित्र प्रदर्शित करने के लिए समय दिया गया था। मगर स्वामियों ने मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया।