फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रेम, शादी और फिर चार लाख रुपये का विवाद, ट्रांसजेंडर ने प्रेमी और दोस्त पर लगाया धमकी देने का आरोप

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र निवासी ट्रांसजेंडर ने प्रेमी और उसके दोस्त पर करीब चार लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक करीब आठ वर्ष पहले खंदारी निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने प्रेम का इजहार कर मंदिर में शादी की और दोनों महर्षिपुरम में साथ रहने लगे। आरोप है कि प्रेमी ने कार खरीदने के लिए करीब चार लाख रुपये लिए और दोस्त को व्यापार के लिए भी रकम दिलवाई। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें