फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट

आज मंगलवार को आगरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें आगरा कैंट से दोपहर 2:40 बजे चलने वाली 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 60 मिनट प्रभावित रहेगी। इसके अलावा महाकौशल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को भी 20 से 45 मिनट तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि धौलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन के प्री एनआई और एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें