फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थकान, मांसपेशियों में दर्द और बुखार होने पर लें पैरासिटामॉल, चिकित्सकों ने बचाव के भी बताए तरीके

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 05:28 PM IST

मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है। ठीक होने में 5-7 दिन लग रहे हैं। कई के सूखी खांसी 15 दिन से अधिक है। थकान, मांसपेशियों में दर्द और बुखार, खराश होने पर पैरासिटामॉल लें। 48 घंटे में आराम न मिलने पर विशेषज्ञ को दिखाएं। अगर कोई लिवर, हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारी भी है तो वह चिकित्सक से इलाज कराएं। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग में 70 फीसदी मरीजों के तेज बुखार, सिर और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी मिल रही है। टाइफाइड और पीलिया के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। ठंडी सामग्री खाने-पीने से बचें, खुद को करें क्वारंटीन ठंडी सामग्री के खाने-पीने से वायरल फीवर की परेशानी तेजी से बन रही है। ऐसे में इनसे बचें। एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि गंदगी, खुले में बनने वाले भोजन से बचें। घर में वायरल फीवर के मरीज होने पर 24-48 घंटे में दूसरे सदस्य को भी चपेट में ले रहा है। ऐसे में खुद को 2-3 दिन के लिए परिजन से दूरी बरतें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें