फतेहपुर सीकरी में रक्षाबंधन के दूसरे दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम सामरा स्थित मां चंद्रकला देवी मंदिर परिसर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में रावतपुरा, सैंया निवासी शोरम कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में पाली, किरावली निवासी पीयूष ने पहला स्थान हासिल किया। टोटपुर, रूपवास निवासी मनीष द्वितीय और उततू निवासी लोकेश तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजकों पप्पू कुशवाह, भरत सिंह, बिजेंद्र सिंह, रूपकिशोर, भूरी सिंह कुशवाहा, निर्भय सिंह कुशवाह सहित क्षेत्रवासियों का आयोजन में सहयोग रहा।