फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ललितपुर तक ही चलेगी शताब्दी एक्सप्रेस, भोपाल जाने वाले यात्रियों को होगी दिक्कत

आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 15 अक्तूबर को नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस ललितपुर तक ही जाएगी। इससे आगरा कैंट से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन जाने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरे साधन तलाशने होंगे। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि झांसी मंडल के बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलखंड पर तीसरी लाइन के काम के कारण शताब्दी के परिचालन में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी आगरा कैंट पर सुबह 7:50 बजे पहुंचकर 7:55 बजे रवाना होती है। 15 अक्तूबर को ये ट्रेन ललितपुर तक ही चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12001 ललितपुर से शाम 5:36 बजे रवाना होगी और आगरा कैंट पर रात 9:20 बजे पहुंचकर 9:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें