फतेहपुर सीकरी। शनिवार सुबह गुलिस्ता वाहन पार्किंग में नम्बर को लेकर लोकल लेवल गाइडों में आपस में मारपीट हो गई जिसमें एक गाइड घायल हो गया है। घायल गाइड का पुलिस द्वारा चिकित्सीय उपचार एवं मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।आरोपी गाइड की तलाश की जा रही है। बता दे शनिवार सुबह गुलिस्ता वाहन पार्किंग में लोकल लेवल गाइडों की लिस्ट चल रही थी इसी दरमियान इमरान गाइड एवं फैजान गाइड में नंबर को लेकर विवाद हो गया और उसके बाद झगड़ा और मारपीट हो गई जिसमें इमरान घायल हो गया जिसे लेकर कुछ लोग थाने पहुंचे जहां से थाना पुलिस द्वारा घायल गाइड को उपचार एवं चिकित्सीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घायल गाइड को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी एवं आरोपी गाइड की तलाश की जा रही है।