आगरा के जैतपुर के गढ़ी प्रतापपुरा एवं कूकापुर के बीच बंद पड़े स्कूल में छापा मार कर पुलिस ने 20 जुआरी गिरफ्तार कर उनके पास से 4.80 लाख रुपये, मोबाइल, कार, बाइकें बरामद की थी। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना के अलावा फिरोजाबाद, आगरा, इटावा से जुआ खेलने के लिए आए थे। पकड़े गये जुआरियों में भिंड जिले के अटेर गांव के आकाश सोनी, रामनरेश, दुर्गा नगर के जितेन्द्र सिंह, चोम्हों के शिवकरन, मुरैना जिले के महुआ गांव के सोनू, इटावा जिले के पक्का बाग के दिनेश कुमार, पछांय गांव के रिंकू, कटरा खूबचन्द के संजीव कुमार, मुरोंग के नितिन कुमार, आगरा जिले के रानीपुरा के रामब्रज उर्फ लालू, शाहपुर के अरुण कुमार, रामविलास, कोरथ के महेश सिंह, संजय सिंह, मुकुटपुरा के अजीत सिंह, शिवराम, लडउआपुरा गांव के पवन गुर्जर, गढ़ी प्रतापपुरा के पवन सिंह, कोल्हूपुरा के जयवीर, फिरोजाबाद जिले के सुंदरपुरा गांव के शिवकुमार शामिल हैं। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर जुए के बड़े फड़ पर छापा मार कर पकड़े 20 जुआरियों का जुआ अधिनियम में चालान कर दिया है। फड़ से कुछ जुआरियाें के भागने की जांच एवं पहचान कराई जा रही है।