फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जनपद स्तर के लिए चयनित हुए प्रतिभागी

फतेहपुर सीकरी । ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कराही स्थित बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के विजेता खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक हरि प्रसाद की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि बिल्ड फॉर सक्सेस के प्रबंधक विश्वेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संयोजक एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रविंद्र सिंह विमल ने अतिथियों का कैप एवं बैज लगाकर स्वागत किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में गुंजन और बालक वर्ग में वंश प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में कनक और विराट, 200 मीटर में क्रांति और विराट तथा 400 मीटर में रेनू और आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कनक और विशाल विजेता रहे। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय रौझौली की टीम ने प्रथम तथा नगला जग्गे की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में संध्या और अंजुल, 200 मीटर में सुमन और सौरभ धनगर, 400 मीटर में संध्या और अभिलाख तथा 600 मीटर दौड़ में रिया और अरुण प्रथम रहे। गोला फेंक में अमित और वर्षा, चक्का फेंक में सुमित और वर्षा तथा लंबी कूद में अंजलि और हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालिका वर्ग में पीएम श्री रौझौली की टीम विजेता तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में पीएम श्री नयावास ने प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय एकांकी, समूहगान, लोकनृत्य, पीटी एवं विशेष प्रदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरियारी, पीएम श्री नयावास और प्राथमिक विद्यालय नगला जग्गे ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर लाखन सिंह ने किया तथा आभार जिला महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मोहन सिंह चाहर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रसूलपुर चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा सहित निर्णायक मंडल के सदस्य मोहन सिंह चाहर, रविंद्र विमल, लाखन सिंह, पवन गर्ग, हरीश कुमार, विजयपाल सिंह, भानु प्रताप, मनोज कुमार, जिग्नेश, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, मुकेश चंद, मदन मोहन कृष्ण, हरीबाबू, श्यामवीर, परशुराम, भावना सिंह, अंजली सिंह, नीलम सिंह, सीमा देवी एवं विभिन्न विद्यालयों के टीम प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें