फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 स्थित श्री भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार से नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान' का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। 25 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन मंदिर परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक केसरिया वस्त्रों में सजी-धजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भगवान के जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा। शोभायात्रा सेक्टर-4 मंदिर से प्रारंभ होकर होली पब्लिक स्कूल के सामने से गुजरते हुए बीएस टावर, बेनारा उद्योग, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, शनि देव मंदिर और सेक्टर-4 पुलिस चौकी होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी लकी जैन ने बताया कि आगामी 25 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः विशेष अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय पूजन-अर्चना के साथ विधान की क्रियाएं संपन्न होंगी। इस दौरान प्रवीण जैन, संदेश जैन, अभिषेक जैन, मयंक जैन, रोहित जैन, संतोष जैन, सोनू जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें