आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बसई में पानी फैलने पर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता के पुत्र शिवशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अक्तूबर की शाम उसकी मां बेवी देवी से पानी फैलने की शिकायत करने पर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी पप्पू, जयप्रकाश और राहुल उर्फ छोटू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने हमला कर मारपीट करते हुए बेबी देवी को घायल कर दिया। घटना के समय शिवशंकर घर पर नहीं था। छह अक्तूबर को घर पहुंचने के बाद वह मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।