फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में घर से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे को मिशन शक्ति 6.0 टीम और पुलिसकर्मियों ने तलाश कर सकुशल परिजन को सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली। सोमवार को मोहल्ला मुतबलियान निवासी संजय का तीन वर्षीय बेटा चित्रांश घर से बिना बताए कहीं चला गया। बच्चे के लापता होने पर पिता संजय थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे के फोटो प्राप्त किए और उसकी तलाश शुरू कर दी। त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमणशील मिशन शक्ति 6.0 टीम और कस्बा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक दिलशाद खान, मनीषा, आरक्षी तनु, आकाश मावी और रवि सैनी ने कस्बे के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बच्चे की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद बच्चा मोहल्ला संतोष नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास अकेला रोता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे की पहचान पिता द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो से की। बच्चा अपने माता-पिता के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और परिजन को सूचना देकर बुलाया। पिता संजय और उनकी पत्नी ने बच्चे को अपना बेटा चित्रांश बताया। बच्चे ने भी अपने माता-पिता को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें