आगरा के शमसाबाद में पुलिस ने नाबालिग को झांसा देकर ले जाने वाले आरोपी दीपक उर्फ रज्जो को एकता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। लड़की 22 सितंबर को लापता हो गई थी। परिजन ने 23 सितंबर को शमसाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गांव का युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवारप को आरोपी को दिगनेर नहर की पुलिया के पास से पकड़ा गया।