फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुट्टू के आटे में मिले जिंदा-मरे कीड़े, बीमारी का खतरा

Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 08:11 PM IST

व्रत में कुट्टू का आटा खरीदते वक्त विशेष सावधानी बरतें। खाद्य विभाग की जांच में इसमें जिंदा-मृत कीड़े पाए गए। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा अधिक है। बीते साल ऐसे ही घटिया कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने से मथुरा और आगरा में सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए थे। इसके लिए खाद्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी से जुलाई तक विभिन्न अनाज के आटे के 66 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलीं। इनमें से 21 नमूने फेल मिले हैं, जिसमें से सात कुट्टू के आटे के रहे। इनमें जिंदा और मरे हुए कीड़े पाए गए थे। इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया। मिलावटी और नकली सामग्री के लिए टोल फ्री नंबर 18001805533, कार्यालय 0562-2970049 (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) पर शिकायत कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें