फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 6100 दीपों से जगमगाया केला देवी ब्रज धाम, प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आगरा-ग्वालियर रोड स्थित इटौरा के श्री केला देवी ब्रज धाम मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार शाम आठ बजे मंदिर परिसर में 6100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान माता रानी के दर्शन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही देश की उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए गांव और विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश और देश में विकास कार्यों को गति मिली है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि यशपाल राणा, अध्यक्ष मनमोहन गोयल, गौरव प्रधान, अशोक कुमार सेरोलिया,बंटी, मुकेश शर्मा, अशोक चाहर अनिल शर्मा, हरिमोहन कुशवाहा, मानसिंह, अजय चाहर,श्याम फौजदार, दुर्गेश चाहर, और कृष्णा चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें