फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर सड़कों का निरीक्षण कर कराएं डामरीकरण

Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 03:28 PM IST

आगरा। क्षेत्र की खस्ताहाल और गड्ढायुक्त सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या के संबंध में वरिष्ठ भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एनके यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किरावली तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़कों का सर्वे कराकर डामरीकरण और मरम्मत कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। किसान नेता ने बताया कि कीठम स्कैप (नहर) से नगला टुंडा तक एक किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। गड्ढों में जलभराव के कारण राहगीरों और ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। इसके अलावा किरावली-कागारौल से अकोला संपर्क मार्ग और अरहेरा क्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हैं। मुख्य अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कीठम स्कैप-नगला टुंडा मार्ग समेत तहसील की सभी जर्जर सड़कों का तुरंत निरीक्षण कर मरम्मत व डामरीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के केशव देव शर्मा, सुखवीर सिंह और महावीर प्रधान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें