फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'ऐसी पूजा से भगवान खुश नहीं होंगे': यमुना में गंदगी का ढेर देख बोले पद्म भूषण अनिल जोशी

'ऐसी पूजा से भगवान खुश नहीं होंगे': यमुना में गंदगी का ढेर देख बोले पद्म भूषण अनिल जोशी, लोगों से की ये अपील, बाढ़, तूफान और भूकंप प्राकृतिक विभीषिका का बार-बार संदेश है। समझ लेना...ये प्रकृति का नाश नहीं, भविष्य का सर्वनाश है। अब पर्यावरण बचाओ नहीं जीवन बचाओ नारे की जरूरत है। ये बातें पर्यावरणविद पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी ने हाथीघाट स्थित गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कहीं। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना समेत देश की सभी नदियां दुर्दशा का शिकार हैं। उन्होंने यमुना नदी पर लगे गंदगी के ढेर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसी पूजा से भगवान खुश होने वाले नहीं हैं। उन्होंने लोगों से जल, हवा और जंगल बचाने के लिए स्वयं से ही शुरुआत करने की अपील की। सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित अश्वनी मिश्रा ने कहा कि पद्म भूषण की प्रेरणा से पर्यावरण-यमुना बचाने के अभियान को और गति मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. धीरज मोहन सिंघल, सुधीर पचौरी, सुशील जैन, मिथिलेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, हरिशंकर पांडे आदि मौजूद रहे। नेपाल से मेरठ तक निकाल रहे साइकिल यात्रा दो अक्तूबर से नेपाल के जनकपुर से साइकिल यात्रा शुरू हुई है। इसमें 14 सदस्य हैं। इसका 17 नवंबर को देहरादून में विधिवत समापन होगा। यात्रा मंगलवार को हाथरस के लिए रवाना होगी। संयोजक अनिल डंगवाल, विजयेश्वर डंगवाल, देवेश कोठारी, रंजना, तनुजा, ज्योति कुमारी, मेघा, प्रमोद चंद्र जोशी, चंदन बोरा, अमर सिंह, गीतांशु जोशी, केशराज, ललित सिंह उरियाल, फरमान रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें