फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याहीपुरा चौराहे पर रविवार देर रात परचून की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में तीन डीप फ्रीजर समेत दुकान में रखा अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रितेश कुशवाह की स्याहीपुरा चौराहे पर परचून की दुकान है। रविवार देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे दुकान से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें