आगरा नगर निगम के कमरा नंबर 101 में आग लगने की सूचना है। इस घटना में टैक्स विभाग के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के जलने की खबर है। आग की चपेट में आने से असेसमेंट रजिस्टर, बिल और पत्रावलियां जल गईं। अलमारी में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी राख हो गए। रिकॉर्ड जलने से टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच का इंतजार किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।