फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आगरा के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के सेहा गांव में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेहा गांव निवासी माता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह सेहा चौराहे पर नेपाली और अजीत के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद अजीत व संजीत तथा यशपाल सिंह लाठी-डंडे लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर पर ईंटें फेंकी और लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना मनसुखपुरा पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर प्राथमिक दर्ज की है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें