आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नगला भोगली गांव में सोमवार सुबह एक किसान को रास्ते में रोककर पीटा गया। गांव जरारी निवासी महीपाल सोमवार सुबह करीब सात बजे डेयरी में दूध देकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि नगला भोगली निवासी एक युवक ने उन्हें रोका और गाली-गलौज की। विरोध करने पर युवक ने महीपाल की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।