फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुदामा चरित्र सुन छलकीं आंखें, भावपूर्ण विदाई के साथ कथा संपन्न

आगरा के शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अमृत प्रेम रस महोत्सव का मंगलवार को भक्तिमय और भावपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रीकृष्ण-सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कई भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रीधाम वृंदावन के कथा व्यास आचार्य पं. प्रवीण कृष्ण कौशिक महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा जी ब्रह्मविद्या के ज्ञाता और संतोष की प्रतिमूर्ति थे। उनकी और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता संसार को सिखाती है कि जीवन में धन-वैभव से कहीं अधिक महत्व सच्चे प्रेम, भक्ति और सदाचार का है। कथा के विश्राम पर व्यास जी ने शुकदेव जी की विदाई और राजा परीक्षित के मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि इस नश्वर संसार में केवल भगवान का नाम ही परम सत्य है। सांसारिक रिश्ते और वैभव यहीं छूट जाते हैं, जबकि प्रभु नाम का स्मरण ही जीवन का वास्तविक आधार और अंतिम समय का सच्चा सहारा है। श्रीमद् भागवत कथा की भावपूर्ण विदाई के साथ विश्राम दिया गया। आयोजन के मुख्य यजमान मिथिलेश शर्मा, अनिल लवानिया, चिराग लवानिया और हेमंत सलूजा का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें