श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने लीला के समापन पर बल्केश्वर स्थित गोशाला में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें लोगों ने उत्साह दिखाया। बजीरपुरा स्थित पीतांबरा मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने रक्त देकर शिविर का शुभारंभ किया। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के समापन पर लोगों ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाणपत्र भी दिए।