फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उदघाटन से पहले ही उजड़ा बटेश्वर का ऊंट मेला

बाह। बटेश्वर मेला का उदघाटन 11 नवंबर को प्रस्तावित है। उदघाटन से 2 दिन पहले ही बटेश्वर में ऊंट का मेला उजड़ गया है। सोमवार को महज 20-25 ऊंट ही मेला क्षेत्र में रह गये हैं। ऊंट मेला से लौट रहे व्यापारी एवं किसान आयोजन तिथि पर सवाल उठा रहे हैं। स्थाई तिथि घोषित किए जाने की मांग की है। पशु रजिस्ट्रेशन से होने वाली आमदनी को खोने वाली जिला पंचायत को मेला एवं आयोजन को बचाने के लिए मंथन करना होगा। जिला पंचायत के जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 नवंबर को बटेश्वर मेला का उदघाटन होगा, उसी दिन से पशु रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। बटेश्वर मेला में 1 नवंबर से ही ऊंट और घोड़ों की आबक शुरू हो गई थी। दिवाली से पहले दोनों मेला खचाखच भर गये थे। खरीद फरोख्त भी खूब हुई। मेला शुरू होने से 2 दिन पहले ही प्रयागराज, कानपुर, धौलपुर, इटावा, भिंड, दौसा, करौली के व्यापारी एवं किसान अपने ऊंटों के साथ वापस लौटते हुए मिले। प्रयागराज के ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ऊंट खरीद कर वापस लौट रहे हैं। रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। मेला समय से पहले उजड़ गया है। प्रयागराज के ही सलीम, कानपुर के मुकुंद सिंह ने बताया कि मेला खूब बिका, लेकिन देर से इंतजाम हुए, रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ है। मेला उजड़ गया है। इसलिए वापस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत को बटेश्वर मेला की स्थाई तिथि घोषित करनी चाहिए। आगे-पीछे मेला लगने की बजह से स्तर गिर रहा है। दौसा के कालू एवं करौली के धारा सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में महज 20-25 ऊंट बचे हैं। व्यापारी किसान खरीद कर वापस लौट गये। सन्नाटा पसर गया है। रजिस्ट्रेशन न होने की बजह से जिला पंचायत को नुकसान झेलना पड़ेगा। समय रहते रजिस्ट्रेशन होता और इंतजाम किए होते तो आयोजन बेहतर हो सकता था। ऊंटों का मेला उजड़ने के साथ ही घोड़ों का मेला भी सिमटने लगा है। 40 फीसदी मेला क्षेत्र खाली हो गया है। सलेमपुर के राजेन्द्र सिंह, बरेली के यूसुफ ने बताया कि देर से इंतजाम हुए हैं, मेला खूब बिका है, जिला पंचायत रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं करा पाई, दिवाली के बाद से ही मेला सिमटने लगा है। किसान एवं व्यापारी घोड़ा-घोड़ी खरीद कर वापस लौट रहे हैं। जिला पंचायत के मेला प्रभारी मासूम रजा ने बताया कि समय से पहले व्यापारी किसानों के आने एवं वापस जाने के बारे में उनके पास कुछ भी कहने को नहीं है। वर्जन- मेला का शुभारंभ 11 नवंबर को हाेगा, उसी दिन से पशु रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। तय समय पर इंतजाम किए जा रहे हैं।- मासूम रजा, मेला प्रभारी, जिला पंचायत आगरा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें