आगरा। सदर थाना क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य की साइट से 5 टन सरिया समेत काफी मात्रा में सामान चोरी हो गया। एलटी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज आलोक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर को साइट इंजीनियर से चोरी की जानकारी मिली। जीत सिंह स्टेडियम के पास रखे सामान के अलावा सदर बाजार स्टेशन से भी सामान चोरी हुआ है। चोरी गए सामान में करीब 5 टन स्टील सरिया, 500 बिगनट (बोल्ट), 204 जैक, 35 बेस जैक, 15 वेलर, करीब 200 टाई रॉड, 10 एलईडी लाइट और करीब 1000 मीटर केबल शामिल है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।