आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र पर लगे शिविर में हड्डी रोग के 16 मरीजों की जांच हुई। इसमें एक मरीज का घुटना खराब मिला, बाकी के जोड़, घुटने और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी मिली। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को पौष्टिक आहार लेने, पैदल चलने, सुबह की धूप लेने और वजन नियंत्रित रखने की सलाह दी। दर्द के मरीजों की फिजियोथेरेपी भी कराई गई। पांच मरीजों को न्यूरो फिजिशियन डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल के यहां निशुल्क दिखवाया। मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि केंद्र में जरूरतमंद निशुल्क फिजियोथेरेपी का लाभ उठा सकते हैं। एक मरीज का लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में अंशु जैन, रामनरेश यादव, सुशील जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, कविता जैन, ममता जैन आदि ने सेवाएं दी।