त्योहारों का मौसम आते ही घर का बजट बिगड़ने लगता है। चीनी, आटा और दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी पर खर्च बढ़ जाता है। इसी बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राशन कार्ड धारकों को कुछ राहत देने का फैसला किया है। राज्य सरकार दुर्गा पूजा के दौरान दो करोड़ से ज्यादा परिवारों को चीनी, आटा और सूजी 50 फीसदी सब्सिडी पर देगी। सरकार का कहना है कि इस योजना से आठ करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।