फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का हल्लाबोल, शिमला में मनाया काला दिवस

दिल्ली में विपक्षी सांसदों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे काला दिवस बताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विपक्षी सांसदों के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, जब वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा कथित वोट चोरी के विरोध में इंडिया गठबंधन के मार्च और प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे चुनावी मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। शिमला में हुए प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें