हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीरवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह से बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने शहर में मौसम का मिजाज बदल दिया है। लोगों को सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक ठंड महसूस हो रही है।