फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: उदयपुर में सुबह 8 बजे से पंचायत चुनाव की मतगणना, दो केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती

Thu, 19 Nov 2026 08:11 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से पहले कलेक्टर गौरव अग्रवाल और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों के 318 वार्डों और जिला परिषद के 47 वार्डों की मतगणना दो केंद्रों पर होगी। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) में पांच पंचायत समितियों, जबकि पीएम श्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में शेष 15 पंचायत समितियों के वोटों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति की मतगणना दो राउंड में पूरी होगी।

पढ़ें: पंचायत चुनाव का फैसला कल, 37 जिलों में सुबह आठ बजे से मतगणना; जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी पर नजर मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मतगणना कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं, एसपी डॉ. अमृता दुहन ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी उमेश ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद स्ट्रांग रूम से कंट्रोल यूनिट को काउंटिंग टेबल तक लाया जाएगा। मतगणना केंद्रों पर प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और दो गणना सहायक तैनात रहेंगे। प्रशासन ने मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ होने लगेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें