फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान न्यूज: मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हमला, अभिषेक चौधरी बोले- माफी मांगें या दें इस्तीफा

Sat, 24 Oct 2026 02:29 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

राजस्थान में पाकिस्तान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने राठौड़ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनसे राजस्थान की करीब आठ करोड़ जनता से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है। चौधरी ने कहा कि भारत में पाकिस्तान की वकालत किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान से भाजपा की मानसिकता उजागर हुई है और जब तक मदन राठौड़ माफी नहीं मांगते, कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी। युवा कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा शनिवार को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में युवा कांग्रेस का संवाद एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा और कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और युवा कांग्रेस की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को लेकर भी मंथन हुआ। पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया गया और आगामी दिनों में बूथ तथा जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। 'पाकिस्तान की वकालत बर्दाश्त नहीं' कार्यक्रम के दौरान अभिषेक चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान की वकालत किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। चौधरी ने आरोप लगाया कि राठौड़ के बयान से भाजपा की मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा के नेता समय-समय पर पाकिस्तान के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के बयानों को लेकर भाजपा को अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी है। चौधरी ने स्पष्ट किया कि मदन राठौड़ के बयान के खिलाफ कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी। माफी नहीं मांगी तो जारी रहेगा विरोध अभिषेक चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि जब तक मदन राठौड़ अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। चौधरी ने कहा कि यह केवल कांग्रेस की मांग नहीं है, बल्कि राजस्थान की जनता के सामने भी यह सवाल है कि इस तरह के बयान पर भाजपा नेतृत्व का क्या रुख है। उन्होंने मदन राठौड़ से राजस्थान की करीब आठ करोड़ जनता से माफी मांगने की मांग की। साथ ही उनका इस्तीफा मांगा और कहा कि भाजपा को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। दिल्ली रैली में अधिक भागीदारी की तैयारी युवा कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बूथ और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने की रणनीति पर विचार किया।
एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने और रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर मंथन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें