फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारां में हादसा: रेपी नदी में बहे दादा-पोते के शव 2 दिन बाद मिले, बाइक समेत तेज बहाव में बहे थे दोनों

Sun, 30 Aug 2026 07:21 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में रेपी नदी के तेज बहाव में बाइक समेत बहे दादा-पोते के शव दो दिन बाद रविवार को बरामद कर लिए गए। दोनों शुक्रवार शाम रपट पार करते समय नदी के तेज बहाव में बह गए थे। सनगवां निवासी धारा सिंह अपने दादा कल्ला सहरिया के साथ मोटरसाइकिल से रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश के गलथूनी गांव जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे होड़ापुरा गांव के पास रेपी नदी की रपट पार करते समय पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक समेत नदी में बह गए।

पढे़ं: कांग्रेस ने पूरे 80 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानें आपके यहां से कौन है?   घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। नदी में तेज बहाव और चट्टानों के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार दोपहर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चट्टानों के बीच फंसे दोनों के शव बरामद किए गए। सिविल डिफेंस की टीम ने शवों को नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें