जगराओं के नजदीकी गांव काऊके कलां में बुधवार को एक ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा सड़क हादसा टल गया। ट्रक चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आने पर चालक ने किसी तरह वाहन को सड़क किनारे रोक लिया, लेकिन जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर तक पहुंचने की उसकी कोशिश अधूरी रह गई। तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वह ट्रक से नीचे तक नहीं उतर सका और वाहन के अंदर ही उसकी मौत हो गई।