फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चंडीगढ़ में वॉक फॉर मेंटल हेल्थ का आयोजन

मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को केवल सलाह नहीं, बल्कि उनकी बात सुनने और समझने की भी जरूरत है। इसी संदेश के साथ रविवार सुबह पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग की ओर से ‘वॉक फॉर मेंटल हेल्थ-2026’ का आयोजन किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस वॉक के जरिये लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खुलकर बात करने और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। पीजीआई के कैरन ब्लॉक से सुबह छह बजे शुरू हुई वॉक सुखना लेक की ओर रवाना हुई। इसमें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी झिझक दूर करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग के ड्रग डी-एडिक्शन एंड ट्रीटमेंट सेंटर (डीडीटीसी) की ओर से किया गया। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन (नाइन), एनएमओ और सुख फाउंडेशन ने सहयोग किया, एक्सिस बैंक का भी समर्थन रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें