फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: धर्मकोट में नशे की हालत में युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मोगा के कस्बा धर्मकोट के गांव नूरपुर हाकिमा से नशे की हालत में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क किनारे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी राहगीर ने इस युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोगा के एसपी-डी अजय राज ने बताया कि गांव नूरपुर हाकिमा से वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। युवक की पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी-डी अजय राज ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशे से संबंधित कोई वीडियो या जानकारी मिलती है तो उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बजाय सीधे पुलिस को उपलब्ध करवाएं, ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें