फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर झांकियां रही आकर्षक का केंद्र

कोटकपूरा के श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को रंग-बिरंगी बंगाली लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित सुंदर झांकियां सजाई गईं। श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। यहां अयोध्या में निर्मित भव्य श्री राम मंदिर के स्वरूप वाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा समुद्र मंथन की झांकी को भी श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाली विभिन्न संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के संस्थापक बाबा स्वामी हरि दर्शन जी विशेष रूप से श्री वृंदावन धाम से पधारे हैं। इसके अलावा कीर्तनीय सदा हरि के कलाकारों द्वारा प्रभु महिमा का गुणगान किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें