फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की अचानक जांच, गंदगी मिलने पर लिया एक्शन

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शनिवार देर रात शहर के विभिन्न ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की अचानक चेकिंग की। टीम ने राजा ढाबा, संजय मीट कॉर्नर, फिरोजपुर कैंट ब्रिज के नीचे स्थित राजा ढाबा, बाज चौक के विभिन्न ढाबों तथा कचहरियों के सामने स्थित गोरे ढाबे की जांच की। चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर सफाई और हाइजीन संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं। कुछ जगहों पर खाने-पीने की वस्तुओं को सुरक्षित और साफ-सुथरे तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। टीम ने ढाबा मालिकों और फूड बिजनेस ऑपरेटरों को गंदगी तत्काल दूर करने और फूड सेफ्टी मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को एक ही कड़ाही और तेल में तलते हुए पाया गया। इसके अलावा खाना तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले तेल को बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा था। कुछ ढाबों के फ्रिज और फ्रीजर में नॉन-वेज उत्पादों की स्टोरेज के दौरान सफाई की कमी पाई गई। फ्रीजर में खून और अन्य अवशेष जमे हुए मिले, जिस पर नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। रोटियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और अन्य उपकरण भी कई जगह गंदे पाए गए। कच्चे खाद्य पदार्थों को भी उचित तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। टीम ने संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें