फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों के धरने में पहुंचे स्पीकर संधवां

Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 03:46 PM IST

कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में टीआर एग्रो इंडस्ट्री की ओर से आढ़तियों का करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किए जाने के मामले को लेकर आढ़ती एसोसिएशन का धरना बुधवार को लगातार 10वें दिन भी जारी रहा। इस धरने में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पहुंचे और आढ़तियों के साथ बातचीत की। स्पीकर संधवां ने आढ़ती एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि इस मामले को बातचीत के जरिए जल्द हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कमेटी को 27 अगस्त को अपने कार्यालय में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आढ़तियों के साथ बातचीत के बाद वह मामले से जुड़ी दूसरी पार्टी से भी बातचीत करेंगे। स्पीकर ने कहा कि उन्होंने पहले भी आढ़तियों से धरना न लगाने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस पूरे मामले का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकाला जाए। वहीं, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान उमेश गर्ग ने कहा कि टीआर एग्रो की ओर से भुगतान करने से इनकार किए जाने के बाद आढ़ती धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब स्पीकर संधवां की ओर से मिले भरोसे के बाद उन्हें उम्मीद है कि इस मामले का जल्द कोई समाधान जरूर निकलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें