फरीदकोट जिले के जैतो शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति रेलवे बाजार स्थित एक बेकरी शॉप को निशाना बनाते हुए वहां से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी करके ले गए। जानकारी के अनुसार, इस वारदात को रात के समय अंजाम दिया गया। दुकान के छत पर चढ़कर सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए अज्ञात व्यक्तियों ने गल्ले में रखी करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह जब दुकान मालिक पहुंचा तो शटर खोलने पर देखा कि गल्ला टूटा हुआ और सामान बिखरा देखकर चोरी की वारदात का पता चला। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी वर्ग मौके पर एकत्रित हुए और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। इस मामले दुकानदार विशाल बांसल, विकास बांसल, भाजपा नेता प्रदीप सिंगला समेत अन्य शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।