फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमियाल में बनेगा 16 करोड़ का पुल, दशकों पुरानी मांग पूरी

विधानसभा हलका भोआ के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल में पड़ते जलालिया नाले के ऊपर लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की ओर से नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल 150 मीटर लंबा और 44 फुट चौड़ा होगा। पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत होने पर पूरे इलाके में खुशी की लहर देखने को मिली। इस मौके पर इलाका निवासियों ने इस ऐतिहासिक विकास कार्य के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया गया। मंत्री ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खुशी और सौभाग्य वाला है, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की कई सालों से लटकी आ रही एक अहम मांग को पूरा करने की ओर ठोस कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जलालिया नाले के ऊपर बनने वाला यह पुल इलाके के विकास और आवाजाही की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट साबित होगा। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) की ओर से करवाया जा रहा है और इस पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई 44 फुट होगी। एसोसिएट इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से इस पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके के लोग लंबे समय से इस पुल की प्रतीक्षा कर रहे थे और आज समस्त इलाका निवासियों की मौजूदगी में इसके निर्माण कार्य की शुरुआत करना उनके लिए गर्व की बात है। मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ में पांच अहम पुलों के निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी के तहत सबसे पहले संगरमा दरिया के ऊपर पुल के निर्माण का काम शुरू करवाया गया था, जो तेजी से चल रहा है और आज जलालिया नाले के ऊपर दूसरे पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि घरोटा के नजदीक सावला में स्टील ब्रिज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा मकौड़ा पत्तन में पुल बनाने का काम भी पंजाब सरकार की ओर से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की ओर से हर बार मकौड़ा पत्तन के पुल को लेकर लोगों से वादे किए गए और कई बार उद्घाटन भी किए गए, पर आजादी के इतने दशकों बाद भी इलाके के लोगों को पुल की सुविधा नहीं मिल सकी। अब पंजाब सरकार की ओर से इस पुल के निर्माण कार्य को अमली रूप देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह कीड़ी और नरोट जैमल सिंह के बीच पुल के निर्माण के लिए भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन सभी प्रोजेक्टों का मुख्य मकसद सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवाजाही सुविधाएं प्रदान करना और उनकी रोजाना की मुश्किलों को दूर करना है। कहा कि जलालिया नाले के ऊपर बनने वाले पुल का लाभ सिर्फ बमियाल क्षेत्र के गांवों को ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी मिलेगा। इसके अलावा फौज और बी.एस.एफ. की आवाजाही के लिए भी यह पुल बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचा मुहैया करवाना समय की जरूरत है और यह पुल इलाके की तरक्की में नया अध्याय जोड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें