फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक उम्मीदवार बनाए जाने पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने निकाली आभार रैली, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नयागांव। खरड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का विधायक उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद परमिंदर सिंह गोल्डी ने नयागांव में अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आभार रैली निकालकर पार्टी नेतृत्व एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। रैली नयागांव के मुख्य बाजार से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है और लोगों ने उन्हें जो प्यार व विश्वास दिया है, उसके लिए वह दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने और जनता की सेवा करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। रैली में पार्षद जगतार सिंह भोटी, गुरविंदर सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रितिका भारद्वाज, सकेना शादी सहित युवा मोर्चा, नशा मुक्ति मोर्चा, ट्रेड विंग, एससी विंग, किसान विंग, मीडिया विंग और महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें