फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी मंडी में धान खरीद बंद, स्टॉक जांच के बाद होगा फैसला; किसान परेशान

फिरोजपुर छावनी की दाना मंडी में मंगलवार को धान की सरकारी खरीद अचानक बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंडी में अभी भी धान की ढेरियां लगी हुई हैं, लेकिन खरीद बंद होने के कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने इस सीजन में करीब 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जो लगभग पूरा होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले धान का उत्पादन अधिक हुआ है। पिछले वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई थी। वहीं, फिरोजपुर जिले में 11 लाख छह हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके भी लगभग पूरा होने की बात कही जा रही है। इसी बीच छावनी की दाना मंडी में सरकारी खरीद अचानक बंद होने से किसानों में चिंता बढ़ गई है। मंडी में फसल की ढेरियां पड़ी होने के बावजूद खरीद नहीं होने से किसानों को आर्थिक और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएमओ जश्नदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल सरकारी खरीद रोक दी गई है। मंडी में पड़े धान के स्टॉक की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही खरीद दोबारा शुरू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें