फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर की दाना मंडी में बारिश से भीगा धान

फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण खुले में पड़ा धान भीग रहा है। मंडी में धान की फसल को तिरपालों से ढककर सुरक्षित रखने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर बारिश का पानी धान तक पहुंच गया, जिससे फसल प्रभावित हुई है। आसमान में लगातार बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसान खरीद और मौसम को लेकर परेशान हैं। बारिश के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। मंडी में बारिश के बीच किसानों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दे रही है। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें